इंदिरा कॉलोनी में कायस्थ समाज की बैठक, चित्रगुप्त प्रकटोत्सव की तैयारियों पर चर्चा
गाडरवारा के इंदिरा कॉलोनी में कायस्थ महासभा की बैठक आयोजित, 23 अप्रैल को चित्रगुप्त प्रकटोत्सव की तैयारियों पर हुई चर्चा, समाज में एकता और सहभागिता पर जोर।

गाडरवारा। शहर के इंदिरा कॉलोनी आजाद वार्ड में कायस्थ समाज की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक कायस्थ महासभा गाडरवारा के तत्वावधान में राजकुमार श्रीवास्तव के निवास पर सम्पन्न हुई।
बैठक में आगामी 23 अप्रैल को मनाए जाने वाले चित्रगुप्त प्रकटोत्सव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। समाज के लोगों ने आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव साझा किए।
सामाजिक एकता और सहभागिता पर जोर
बैठक में समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने, सामाजिक एकता को मजबूत करने और सामूहिक भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज हित में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत
कार्यक्रम की रूपरेखा कुशलेन्द्र श्रीवास्तव एवं आशीष सक्सेना द्वारा प्रस्तुत की गई। इस दौरान बाइक रैली में उपयोग होने वाले छोटे झंडे और आमंत्रण पत्र भी समाज के लोगों के समक्ष रखे गए।
बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित
बैठक में इंदिरा कॉलोनी से डॉ. आरके खरे, सुनील, राहुल, सतीष, राजेश, मुरारीलाल श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार, नरेश कुमार श्रीवास्तव, आलोक सक्सेना, अनीता, बृजमोहन, महेश कुमार श्रीवास्तव अरविंद खरे प्रतिभा कॉलोनी, सहित सावित्री श्रीवास्तव, दिनेष, प्रषांत, अरूण, कुलदीप, बसंत, शैलेन्द्र, दुर्गेश, संजीव, दिलीप, लक्ष्मीकांत, विपिन, अजय, ग्राम उड़नी पिपरिया से अरूण श्रीवास्तव, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाई।







