क्राइममध्य प्रदेश

झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आयशर वाहन सहित 24.85 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

झाबुआ के राणापुर में पुलिस ने आयशर वाहन से 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। कुल 24.85 लाख का मशरूका जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता रमेश कुमार सोलंकी

झाबुआ। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राणापुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आयशर वाहन से लगभग 24 लाख 84 हजार 960 रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब और वाहन जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं एसडीओपी झाबुआ कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर उप पुलिस अधीक्षक दिनेश रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम पाडलवा चौराहा की ओर से एक आयशर वाहन (क्रमांक MP09GJ0491) में बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और उसकी तलाशी ली।

120 पेटियां अंग्रेजी शराब बरामद

तलाशी के दौरान वाहन से बेगपाइपर कंपनी की अंग्रेजी शराब की 120 पेटियां बरामद हुईं। इनमें लगभग 1036.8 लीटर शराब थी, जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख 84 हजार 960 रुपये बताई गई है।

दो आरोपी गिरफ्तार

मौके से पुलिस ने वाहन चालक मुकेश पिता छबला मुवेल (24 वर्ष), निवासी ग्राम छापरी तथा उसके साथी प्रताप पिता अजमेर सिंह मोरी (28 वर्ष), निवासी ग्राम भुतखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया।

15 लाख का आयशर वाहन भी जब्त

पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त आयशर वाहन भी जब्त कर लिया, जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है। इस तरह कुल 24 लाख 84 हजार 960 रुपये का मशरूका जब्त किया गया।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

इस संबंध में थाना राणापुर में अपराध क्रमांक 398/2026 दर्ज कर धारा 34(2) एवं 36 मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया है। पुलिस अब शराब के स्रोत और तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है।

इन अधिकारियों की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राणापुर उप पुलिस अधीक्षक दिनेश रावत, उपनिरीक्षक राहुल भिड़े, सहायक उपनिरीक्षक अमरसिंह बिलवार, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र पुरी, गुलाबसिंह, जितेन्द्र, आरक्षक दिनेश भयड़िया एवं अनिल का विशेष योगदान रहा।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!