करेली में छात्राओं को मिली नई सौगात: टीन शेड का लोकार्पण एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

संवाददाता पूजा मालवीय
करेली। पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली में छात्राओं की सुविधा के लिए निर्मित नवीन टीन शेड का लोकार्पण एवं छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने छात्राओं को साइकिलें वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने छात्राओं से नियमित अध्ययन कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।
इसके उपरांत सीएम राइज स्कूल, करेली में भी छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साइकिल मिलने से दूर-दराज़ क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं की शिक्षा और अधिक सुगम होगी तथा विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला ममार, उपाध्यक्ष अनीता नेमा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी, शंकर चौधरी, अभिषेक रघुवंशी, प्रखर दुबे, बीना ओसवाल, वरिष्ठ नागरिक जगदीश मिश्रा, भोले चौरसिया, सत्यप्रकाश साहनी, लख्मीचंद छेड़ा, हरिदास नेमा, सी.आर. कौरव, संतोष तिहैया, सुरेश नेमा, पार्षदगण, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, एल्डरमैन, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय में विकसित हो रही शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।







