मध्य प्रदेश

बुद्ध पूर्णिमा पर गाडरवारा में बुद्ध-आंबेडकर जयंती समारोह: सामाजिक समानता और संघर्ष का संदेश

गाडरवारा में बौद्ध पूर्णिमा पर बुद्ध और डॉ. आंबेडकर की संयुक्त जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सामाजिक समानता, न्याय और संघर्ष का संदेश दिया गया।

संवाददाता अवधेश चौकसे

गाडरवारा (नरसिंहपुर)। ऑल इंडिया लायर्स यूनियन जिला नरसिंहपुर द्वारा बौद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर तथागत गौतम बुद्ध एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर की संयुक्त जयंती समारोह का आयोजन गाडरवारा के कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत मजदूर दिवस पर श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात तथागत गौतम बुद्ध और डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि और अध्यक्ष मंडल का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।

मुख्य वक्ता ने रखे विचार

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. नंदलाल ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में कामरेड बादल सरोज उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने तथागत बुद्ध और बाबा साहेब आंबेडकर के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में सामाजिक और आर्थिक असमानता, शोषण और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ते असमानता के दौर में बुद्ध और आंबेडकर के विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक न्याय और समानता की स्थापना संभव है।

सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष पर जोर

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए वर्तमान समय में सामाजिक और आर्थिक शोषण के खिलाफ संघर्ष को जरूरी बताया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में समाज में समानता, भाईचारे और न्याय की स्थापना के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की बात कही।

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर एडवोकेट एन.एस. पटेल (जिला अध्यक्ष), एम.आर. चौधरी (जिला उपाध्यक्ष), नरेश चौधरी (सह संयोजक), चंदन सिंह जाटव, मुकेश गौतम, भागवेंद्र सिंह, कामरेड जगदीश पटेल, बीएल बौद्ध, राजू टिकैत, लक्ष्मी बौद्ध, डॉ. अमन सिंह, शिवम करेले, सौरभ चौधरी, आजाद मित्र मंडली, श्याम सिंह चौहान, अक्षय बौद्ध सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट भागवेंद्र सिंह ने किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!