बाल साहित्यकार सम्मान से सम्मानित होंगे विजय बेशर्म, सालीचौका में गौरव का माहौल
सालीचौका के प्रतिष्ठित साहित्यकार विजय कुमार नामदेव ‘विजय बेशर्म’ को भोपाल में 3 मई को राष्ट्रीय स्तर का मास्टर गेंदालाल जायसवाल स्मृति बाल साहित्यकार सम्मान 2026 प्रदान किया जाएगा।

संवाददाता अवधेश चौकसे
सालीचौका, नरसिंहपुर। नगर के प्रतिष्ठित साहित्यकार विजय कुमार नामदेव (विजय बेशर्म) को राष्ट्रीय स्तर के मास्टर गेंदालाल जायसवाल स्मृति बाल साहित्यकार सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 3 मई को भोपाल स्थित बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध संस्थान द्वारा आयोजित सत्रहवें वार्षिक उत्सव एवं बाल साहित्यकार सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा।
यह समारोह दुष्यंत संग्रहालय के राज सदन में आयोजित होगा, जहां देशभर के साहित्यकार और बाल साहित्य से जुड़े रचनाकार शामिल होंगे।
साहित्य जगत में सक्रिय पहचान
विजय कुमार नामदेव एक सक्रिय लेखक, कवि और अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों के अनुभवी मंच संचालक के रूप में पहचान रखते हैं। उनकी अब तक 26 साहित्यिक कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं, जिन्हें पाठकों और साहित्य प्रेमियों ने सराहा है।
चर्चित रचनाएं
उनकी प्रमुख चर्चित कृतियों में—
- गधा परेशान है
- गिल्ली डंडा
- हाथी की शादी
- नई पीढ़ी
- जिंदगी ही नाटक है
- फादर्स गर्लफ्रेंड
क्षेत्र के लिए गौरव
राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिलना सालीचौका और नरसिंहपुर जिले के लिए गौरव की बात मानी जा रही है। साहित्य प्रेमियों और शुभचिंतकों ने विजय बेशर्म को अग्रिम बधाई दी है।
यह सम्मान बाल साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, सृजनशीलता और निरंतर साहित्य साधना के लिए दिया जा रहा है।







