क्राइममध्य प्रदेश

रायसेन में इंसानियत शर्मसार! बेटा लड़की लेकर भागा तो बुजुर्ग पिता को बनाया बंधक, जबरन पिलाई पेशाब

मध्यप्रदेश के रायसेन में शर्मनाक वारदात, बेटे के भागने पर बुजुर्ग पिता को बंधक बनाकर मारपीट और जबरन पेशाब पिलाने का आरोप। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा।

MP News: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेटे के लड़की लेकर भाग जाने की रंजिश में दबंगों ने उसके बुजुर्ग पिता के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपियों ने बुजुर्ग का अपहरण कर कार में बंधक बनाया, मारपीट की और कथित तौर पर जबरन पेशाब पिलाई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है।

रायसेन में बुजुर्ग के साथ हैवानियत

मामला रायसेन जिले के एक गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव का एक युवक विदिशा जिले की एक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था। इससे नाराज लड़की पक्ष ने युवक के नहीं मिलने पर उसके बुजुर्ग पिता को निशाना बनाया।

बताया जा रहा है कि 7 मार्च की सुबह 10 से 12 लोग दो कारों में सवार होकर पीड़ित के घर पहुंचे। आरोपियों ने पहले लड़का-लड़की के बारे में पूछताछ की, लेकिन जानकारी नहीं मिलने पर बुजुर्ग और उनकी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

कार में बंधक बनाकर ले गए राजगढ़

आरोप है कि दबंग बुजुर्ग को जबरन कार में बैठाकर रायसेन से राजगढ़ जिले के एक गांव ले गए। वहां भी युवक-युवती का पता नहीं चलने पर आरोपियों ने बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट की।

हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने अमानवीयता की सारी सीमाएं पार करते हुए कथित तौर पर शराब की बोतल में पेशाब भरकर बुजुर्ग को जबरन पिला दी। इस शर्मनाक कृत्य का वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना 7 मार्च की है। फिलहाल दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। चूंकि मामला रायसेन और राजगढ़ दोनों जिलों से जुड़ा है, इसलिए दोनों जिलों की पुलिस संयुक्त कार्रवाई कर रही है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और पीड़ित के बयान के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!