सालीचौका में अक्षय तृतीया पर पूजन-हवन के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव
सालीचौका में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पूजन-हवन के साथ श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। जानें पूरी खबर।

संवाददाता अवधेश चौकसे
सालीचौका (नरसिंहपुर)। पवित्र पर्व अक्षय तृतीया के अवसर पर सालीचौका में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा भव्य आयोजन किया गया।
महासभा के अध्यक्ष पं. पराग तिवारी के निवास पर विधि-विधान से भगवान परशुराम जी का पूजन-अर्चन एवं हवन संपन्न हुआ। इस दौरान पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, मातृशक्ति एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन के दौरान भगवान परशुराम जी के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता एवं धर्म के प्रति आस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर अशोक तिवारी, ब्रजमोहन शर्मा, डॉ. यतीन्द्र शर्मा, विष्णु प्रसाद हरदेनिया, कमलकांत नायक, पवन शुक्ला, सौरभ तिनगुरिया, अनिल पाठक, पवन शर्मा, गणेश शर्मा, हरेंद्र शर्मा, शशिकांत तिवारी, राजीव दूबे, हर्ष दूबे, कुलदीप तिवारी, नरेंद्र राजौरिया, रामलखन मिश्रा, जितेंद्र दुबे, अंकित मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, सौरभ शर्मा, कृष्णकांत दूबे, शैलेश शर्मा, वायु शुक्ला, मोनू चौबे, नरेश दुबे, शिवम शर्मा सहित मातृशक्ति में चित्रा दुबे, अलका तिवारी एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।







