क्राइममध्य प्रदेश

मंदिर चोरी का चंद घंटों में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल बरामद

नरसिंहपुर के डोंगरगांव में मंदिर चोरी का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया, सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद।

संवाददाता पूजा मालवीय

गाडरवारा नरसिंहपुर। जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र स्थित खेड़ापति माता मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने बेहद तेजी और मुस्तैदी के साथ खुलासा कर दिया। घटना के महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया, जिससे क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को ग्राम डोंगरगांव निवासी अनीस कौरव ने थाना डोंगरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर ने रात के समय मंदिर में घुसकर माता के सोने-चांदी के आभूषण और दानपेटी को तोड़कर नकदी चोरी कर ली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) एवं 305(D) के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीणा  के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी गाडरवारा ललित डांगुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, आसपास के सुरागों और मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे कुछ ही घंटों में दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीतू उर्फ छुट्टन उर्फ मंजू रजक (22 वर्ष) निवासी डोंगरगांव के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹30,000 मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, ₹1,900 नकद और चोरी में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रकाश पाठक सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी तत्परता से मामला जल्द सुलझाया जा सका।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!