राजनीति

हरिसिंह अहिरवार बने असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, नरसिंहपुर में मिली बड़ी जिम्मेदारी

हरिसिंह अहिरवार को नरसिंहपुर में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जानें पूरी खबर।

गाडरवारा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज की अनुशंसा और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनीता पटेल की सहमति से युवा नेता हरिसिंह अहिरवार को नरसिंहपुर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

हरिसिंह अहिरवार लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहते हुए विभिन्न पदों पर निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते आ रहे हैं। उनकी संगठन में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद हरिसिंह अहिरवार ने कहा कि वे मल्लिकार्जुन खरगे , सोनिया गांधी , राहुल गांधी एवं जीतू पटवारी के नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और असंगठित कामगारों एवं कर्मचारियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।

उन्होंने यह भी कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज के शोषित और वंचित वर्गों की आवाज़ को बुलंद करना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!