OPERATION EAGLE CLAW : अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चीचली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार
नरसिंहपुर जिले के चीचली थाना क्षेत्र में Operation Eagle Claw के तहत 1314 ग्राम अवैध गांजा जब्त। महिला आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज, सप्लायर की तलाश जारी।

चीचली (जिला नरसिंहपुर )। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान OPERATION EAGLE CLAW के तहत थाना चीचली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
दिनांक 26.02.2026 को थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ग्राम बारहाबडा में आरोपी शांति बाई नामदेव पति हरिशंकर नामदेव, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम बारहाबडा, अपने घर के आंगन में एक प्लास्टिक की पन्नी में 1314 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे मिली।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1314 ग्राम अवैध गांजा विधिवत जब्त किया। इस संबंध में थाना चीचली में अपराध क्रमांक 70/2026 धारा 8/20बी, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सप्लायर की तलाश जारी
पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त गांजा चोखेलाल पाली नामक व्यक्ति से खरीदना बताया है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश व पतासाजी जारी है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
उक्त कार्रवाई डा. ऋषिकेश मीना पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर के कुशल मार्गदर्शन में, संदीप भूरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर एवं ललित डांगुर एसडीओपी गाडरवारा के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक बलवीर सिंह चौधरी थाना प्रभारी चीचली के नेतृत्व में की गई।
इनकी रही विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में उनि अमित गोटिया, सउनि इन्द्रपाल चौहान, प्रआर अमित पटेल, आरक्षक मोहित यादव, सुनील त्यागी, आनंद कोरी एवं मआर वंदेश्वरी की विशेष भूमिका रही।







