क्राइम

रील बनाने को लेकर विवाद बना हत्या की वजह! बेटी ने हंसिए से काटा पिता का गला

Chhattisgarh Crime News: कोरबा के रलिया गांव में दिल दहला देने वाली वारदात, यूट्यूब वीडियो को लेकर पिता-पुत्री में चल रहा था विवाद

कोरबा, छत्तीसगढ़। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के रलिया गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने ही पिता की कथित रूप से हंसिए से गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिता उसकी सोशल मीडिया रील और यूट्यूब वीडियो बनाने की आदत से नाराज रहते थे। पुलिस ने आरोपी बेटी गीता केवट को गिरफ्तार कर लिया है।

परिवार से अलग रहते थे पिता

मृतक अशोक केवट गांव में अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी और तीन बेटियां कोरबा शहर में रहती थीं। पारिवारिक विवादों के चलते परिवार उनसे अलग हो गया था। जानकारी के अनुसार, बेटियां कुछ जरूरी कागजात बनवाने के लिए गांव आई हुई थीं और चाचा के घर ठहरी थीं। इसी दौरान पिता से उनका विवाद हो गया।

रात में सोते समय किया हमला

पुलिस के मुताबिक, घटना देर रात करीब 2:30 बजे की है। आरोप है कि गीता केवट घर से बाहर निकली और सो रहे पिता पर हंसिए से हमला कर दिया। गला काटने के साथ शरीर के अन्य हिस्सों पर भी वार किए गए। वारदात के बाद वह चाचा और बहनों के पास पहुंची और कहा, “पिताजी को मैंने मार दिया है, अंदर जाकर देख लो।”

वीडियो बनाने को लेकर रहता था तनाव

बताया जा रहा है कि गीता सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वीडियो बनाती थी, जिसे लेकर पिता नाराज रहते थे। इतना ही नहीं, परिवार के अनुसार पिता अक्सर पत्नी और बेटियों के चरित्र पर भी सवाल उठाते थे, जिससे विवाद बढ़ता गया।

जाति प्रमाण पत्र बनवाने आई थी गांव

गीता केवट गांव में जाति प्रमाण पत्र बनवाने पहुंची थी। इसी दौरान कथित रूप से पिता ने बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि मृतक राजमिस्त्री का काम करता था और शराब का सेवन भी करता था, जिसे लेकर परिवार में पहले से मतभेद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!