मध्य प्रदेश
विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया

संवाददाता अवधेश चौकसे
सालीचौका नरसिंहपुर गत दिवस दक्षिण मुखी हनुमानजी मंदिर प्रांगण में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें समस्त हिंदू समाज के लोगों ने हजारों की संख्या में अपना सहयोग और अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम को संपूर्ण सफल बनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत दक्षिण मुखी हनुमान जी महाराज की पूजन, हवन और सुंदरकांड पाठ से हुई तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी कार्यक्रम में संत समाज से आए मुख्य वक्ता के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे स्वामी देवकरण महाराज तथा संगठन से प्रांत सह कार्यवाहक विनोद नेमा उपस्थित रहे मातृ शक्ति वक्ता के रूप में श्रीमती रश्मि पांडे उपस्थित रही
कार्यक्रम में सभी वर्ग के लोगों ने और मातृ शक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को संपूर्ण सफल बनाया







