क्राइममध्य प्रदेश

तीन शातिर बाइक चोर नरसिंहपुर पुलिस के शिकंजे में

चोरी की बजाज बॉक्सर बरामद, पार्ट्स खोलकर कबाड़ में बेचने का खुलासा

गाडरवारा | 01 फरवरी 2026 नरसिंहपुर पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई बजाज बॉक्सर मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर जिलेभर में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।

अस्पताल परिसर से हुई थी चोरी

दिनांक 29 जनवरी 2026 को प्रार्थी उमेश कहार की बजाज बॉक्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP20-KB-4489 शासकीय अस्पताल गाडरवारा की पार्किंग से चोरी हो गई थी। शिकायत पर थाना गाडरवारा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

कबाड़ में बेचने की फिराक में पकड़े गए आरोपी

विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल के पार्ट्स कबाड़ियों को बेचने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में नर्मदा कुशवाहा ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी नीलेश चौधरी के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की और उसके पार्ट्स खोलकर चीचली निवासी शिवम उर्फ गोलू ताम्रकार को बेच दिए।

गिरफ्तार आरोपी

  • नर्मदा प्रसाद कुशवाहा, पिता चौखेलाल कुशवाहा, उम्र 35 वर्ष, निवासी ढुरसुरी
  • नीलेश चौधरी, पिता भवानी प्रसाद चौधरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी बारहा ढाना
  • शिवम उर्फ गोलू ताम्रकार, पिता राजेन्द्र कुमार ताम्रकार, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, चीचली

वैधानिक कार्रवाई

तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी गई बॉक्सर मोटरसाइकिल के पार्ट्स जप्त कर उन्हें धारा 303(2), 238, 317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में
थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम रजक,
उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल,
प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत,
आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, सुजीत बागरी, शिवम पटैल एवं दीपक राजपूत
की सराहनीय भूमिका रही।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!