मध्य प्रदेशस्वास्थ्य

निशुल्क हृदय रोग एवं नेत्र निदान शिविर मे सेकड़ो मरीज को मिला लाभ

गौ माता के पूजन के साथ शिविर का हुआ शुभारंभ

गाडरवारा । कामती के फार्म हाउस पर आध्यात्मिक वातावरण मे गौ माता के पूजन के साथ निःशुल्क एक दिवसीय हृदय रोग एवं नेत्र रोग निदान शिविर का सम्पन्न हुआ । नगर में समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने वाले समाजसेवी जिनेश जैन के द्वारा अनवरत 15 वर्षो से स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से सेवा का कार्य करते चले आ रहे है । रविवार को निःशुल्क हृदय रोग एवं नेत्र रोग निदान शिविर का आयोजन माताजी स्व. श्रीमति शशि देवी जैन की पंद्रहवीं पुण्य स्मृति मे किया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व विधायक सुनीता पटेल, पूर्व विधायक दीनदयाल ढिमोले, पूर्व विधायक नरेश पाठक, समाजसेवी विनीत माहेश्वरी ,ओम प्रकाश कौरव की विशेष उपस्थिति रही । हीरा परिवार ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन नवनीत काबरा एवं आभार प्रदर्शन सुभाष जैन सजल जैन ने संयुक्त रूप से किया । रोटरी क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, सांई सेवा समिति के गजराज अधरुज,मानव सेवा संघ के ब्रजरत्न काबरा, डॉक्टर्स क्लब से अरविंद जैन, सराफा एसोसिएसन अध्यक्ष प्रदीप जैन ने शिविर में उपस्थित रहकर आयोजन की प्रशंसा की ।

कामती फार्म हाउस पर आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक मरीजो ने शिविर का लाभ लिया । स्वास्थ्य शिविर में विश्व ख्याति प्राप्त हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद मुंदडा वरिष्ठ इंटरनेशनल कार्डिओलाजिस्ट, प्लटीना हार्ट हास्पिटल, नागपुर (महाराष्ट्र) द्वारा हृदय रोग की जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया । हृदय रोग से संबंधित 198 मरीजो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया ओर भी बीमारियों के मरीजो कि संख्या लगभग 163 रही 100 मरीजो की शुगर, वी पी, ई सी जी की जांच हुई। नागपुर के अब्दुर रफीक , सचिन मरावी ने जांचो में सहयोग किया । झोतेश्वर शंकराचार्य नेत्रालय के डॉक्टर दीपक सराठे, डॉक्टर महेश विश्वकर्मा, डॉक्टर रामनारायण शुक्ला, दो ज्ञानीचंद कुशवाहा, एवं उनकी टीम ने निशुल्क नेत्र जांच कर नेत्र रोगियों को उचित परामर्श दिया गया इसके साथ ही अरुण मेहरा, सिद्धांत विश्वकर्मा द्वारा मरीजों को चश्मे वितरित किए गए । वही मोतियाबिंद के चिन्हित मरीजो को ऑपरेशन हेतु झोतेश्वर के शंकराचार्य नेत्रालय भेजा गया उनके आने जाने की व्यवस्था निःशुल्क की गई। शिविर में दवाईयां एवं चश्मा निःशुल्क वितरित किये गये । शिविर मे ई.सी.जी. ब्लड शुगर (रॅडम) • ब्लड प्रेशर कन्सल्टेशन जांच की भी निशुल्क जांच की गई । शिविर में डॉ. डी. एस. चौधरी, डॉ. जितेन्द्र महाजन, डॉ. वी. पी. गुप्ता डॉ. उमाशंकर दुबे, डॉ. ओ.पी. नायक, डॉ. अरविन्द जैन, डॉ. संजय मोदी डॉ. संगीत जैन,डॉ. जगदीश वर्मा, डॉ. संदीप फणसलकर, डॉ. श्वेता फणसलकर ने भी अपना सहयोग दिया । । आयोजन समिति द्वारा शिविर में पहुचे मरीजो की बेहतर व्यवस्थाएं की गई थी । शिविर में सभी मरीजो दवाईयां निःशुल्क प्रदान गई । स्वास्थ्य शिविर की सर्वत्र सराहना की जा रही है ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!