धर्ममध्य प्रदेश

माँ नर्मदा जयंती पर पद्मघाट में नव दिवसीय श्रीराम कथा एवं आध्यात्मिक सत्संग का भव्य आयोजन

माँ नर्मदा जयंती 2026 पर नरसिंहपुर के पद्मघाट में 21 से 29 जनवरी तक नव दिवसीय श्रीराम कथा एवं आध्यात्मिक सत्संग का भव्य आयोजन, जानें पूरा कार्यक्रम।

पद्मघाट/नरसिंहपुर। माँ नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर ब्रह्मलीन तपोनिष्ठ संत श्री रामदास जी महाराज की तपोभूमि, माँ नर्मदा तट पद्मघाट में नव दिवसीय श्रीराम कथा एवं आध्यात्मिक सत्संग का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक अनुष्ठान 21 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 तक संपन्न होगा।

इस दिव्य आयोजन में अनंत श्री विभूषित श्री श्री काशी धर्मपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज का पावन सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा श्रवण, आध्यात्मिक सत्संग एवं माँ नर्मदा पूजन का दुर्लभ पुण्य लाभ मिलेगा।

प्रतिदिन का कार्यक्रम

  • प्रातःकालीन दर्शन एवं आरती: सुबह 8 बजे
  • श्रीराम कथा एवं सत्संग प्रवचन: दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक
  • संध्याकालीन माँ नर्मदा पूजन एवं आरती: सायं 6 बजे

विशेष आयोजन

  • माँ नर्मदा प्रकट्य उत्सव: 25 जनवरी 2026 (रविवार)
  • महाप्रसादी भंडारा: सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक
  • महाआरती एवं चुनरी अर्पण: सायं 6 बजे

कार्यक्रम स्थल

श्रीराम काशी धर्मपीठ, रामेश्वर आश्रम
पद्मघाट, ग्राम पंचायत नैनवारा, पोस्ट चॉवरपाठा
तहसील तेन्दूखेड़ा, जिला नरसिंहपुर (म.प्र.)

पहुंच मार्ग

बरमान से 12 किमी (डोभी–तेन्दूखेड़ा रोड)
खुर्द खौरी स्टॉप से 3 किमी,
माँ नर्मदा जी उत्तर तट

आयोजक एवं संपर्क

आयोजक: श्री नारायण सेवा समिति, जिला नरसिंहपुर
संपर्क: 7000646114 | 9479610452 | 9407321394

आयोजक समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर श्रीराम कथा, माँ नर्मदा जयंती एवं संत सानिध्य का पुण्य लाभ अर्जित करें।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!