मध्य प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली में मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को दी बधाई

दिल्ली में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई दी, विकसित भारत के संकल्प पर जताया विश्वास।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मध्य प्रदेश सरकार के परिवहन एवं शिक्षा मंत्री तथा नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा विधानसभा से लोकप्रिय विधायक राव उदय प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के पार्टी मुख्यालय पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन को नियुक्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नितिन नवीन के प्रभावी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और अधिक सशक्त होगी। साथ ही पार्टी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी संगठन नई ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ाएगा और जनसेवा के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!