श्रीमद् भागवत महापुराण श्रवण को उमड़ रही भक्तों की भीड़
सालीचौका में 8 जनवरी को पूर्णाहुति व महाप्रसादी के साथ होगा समापन

संवाददाता अवधेश चौकसे
सालीचौका (नरसिंहपुर)।
नगर में इन दिनों सप्तदिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो रहा है। यह धार्मिक आयोजन 2 जनवरी को पचामा रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के समीप हनुमान मंदिर के पास, सेवानिवृत्त शिक्षक गोविंद प्रसाद वर्मा के निज निवास पर कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ था।
राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध धर्म प्रवक्ता पं. महेश शास्त्री
(मानस एवं भागवत रसाचार्य, भोपाल) के श्रीमुख से कथा श्रवण करने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तजन उमड़ रहे हैं। कथा के दौरान श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण और संगीतमय वर्णन किया जा रहा है, जिससे संपूर्ण वातावरण धर्ममय बन गया है।
आयोजन का समापन 8 जनवरी को पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी वितरण के साथ किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन में आयोजक श्रीमती शांति बाई वर्मा, गोविंद प्रसाद वर्मा, राजेंद्र कुमार, सज्जन सिंह, शिव कुमार सुरैया, लक्ष्मी नारायण, दीपक, नीरज, अभिषेक वर्मा, जीवन लाल, राजकुमार, शुभ एवं राघव वर्मा ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।







