आशीष राय हुए सम्मानित, राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन में मिला विशेष सम्मान
गाडरवारा के युवा पत्रकार आशीष राय को विदिशा जिले की सिरोंज में आयोजित राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन में स्वच्छ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता व समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया।

गाडरवारा। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ नई दिल्ली की राज्य इकाई जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश द्वारा विदिशा जिले की सिरोंज तहसील में आयोजित राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में राज्यमंत्री श्री नारायण सिंह पवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नवीन आनंद जोशी एवं प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अरुण सक्सेना की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान स्वच्छ, निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता के साथ समाजसेवा में निरंतर समर्पित रहने के लिए गाडरवारा नगर के युवा पत्रकार आशीष राय को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि आशीष राय पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित, समाजसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। इससे पूर्व भी उन्हें राष्ट्रीय, राज्य एवं स्थानीय स्तर पर अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
इस अवसर पर कलचुरी समाज के जिलाध्यक्ष पंकज चौकसे, जिला संयोजक किशोर राय, नगराध्यक्ष मनीष जायसवाल, साईं श्रद्धा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया, संरक्षक कुशलेंद्र श्रीवास्तव, बबलू दवाईवाला सहित अनेक सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने आशीष राय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







