मध्य प्रदेशराजनीति

गाडरवारा में जिला कांग्रेस ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

गाडरवारा में जिला कांग्रेस द्वारा कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया गया, जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल की मौजूदगी में नवनियुक्त पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया।

गाडरवारा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल की उपस्थिति में उनके निज निवास पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पार्टी की गौरवशाली परंपरा, स्वतंत्रता संग्राम में उसके ऐतिहासिक योगदान तथा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के प्रति कांग्रेस की अटूट प्रतिबद्धता को स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री हिमांशु दुबे एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अनुज चौकसे, श्री सुनील गुर्जर, एडवोकेट सत्यवती चौधरी, श्री हुसेन साब सहित ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

साथ ही नवनियुक्त ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री के.के. पटेल (साईखेड़ा) एवं चीचली अध्यक्ष श्री सत्यनारायण मुकद्दम को भी सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष श्री सतीश सैनी, चीचली अध्यक्ष श्री गिरजा शंकर कौरव, सालीचौका नगर अध्यक्ष श्री पवन शुक्ला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनिता रविशेखर जायसवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री जिनेश जैन, पूर्व अध्यक्ष श्री छोटेराजा कौरव, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती संगीता जायसवाल, श्रीमती प्रियंका दीक्षित, श्री अवधेश रूसिया, श्री बसंत तपा, श्री राजीव दुबे, श्री अनिल साहू, श्री जगदीश सासानी, श्री संदीप कौरव, श्री के.पी. आज़ाद, श्रीमती उमा गुप्ता, श्री मोनू पांडे, श्री आयुष जैन, श्री मुकेश सोनी, श्री बड्डा चौरसिया, श्री सुरेंद्र राव, पार्षद श्री गोलू गुप्ता, पूर्व पार्षद श्री सोमनाथ कौरव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस गाडरवारा, चीचली एवं सालीचौका, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने एवं जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!