क्राइममध्य प्रदेश

24 घंटे बाद भी जहरीली दवा के छिड़काव का असर जारी, पोडार चौराहा बना गैस चैंबर

सालीचौका में दुकानदार और राहगीर गंभीर स्वास्थ्य परेशानियों से जूझ रहे

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका (नरसिंहपुर)।
पोडार चौराहा क्षेत्र में विगत रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जहरीली दवा का छिड़काव किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जहरीली दवा का तीव्र असर और बदबू अब भी बनी हुई है, जिससे क्षेत्र के दुकानदारों और राहगीरों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

तीव्र बदबू से सांस लेना हुआ मुश्किल

पोडार चौराहा से सालीचौका की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित दुकानदारों का कहना है कि जहरीली दवा की बदबू इतनी तेज है कि वहां बैठना मुश्किल हो गया है। लोगों को

  • जी मिचलाना
  • आंखों में जलन और सूजन
  • गले में घुटन
  • सांस लेने में तकलीफ
  • सिरदर्द, उल्टी, खांसी
  • सर्दी-जुकाम और दिमाग में भनभनाहट
    जैसी मानसिक व शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दुर्भावना से किया गया छिड़काव

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार विगत रात्रि किसी व्यक्ति ने दुर्भावनावश कुछ दुकानों के सामने जहरीली दवा का छिड़काव कर दिया। इसकी जानकारी सोशल मीडिया मंचों और स्थानीय नागरिकों को दी गई, लेकिन अब तक न तो आरोपी की पहचान हो सकी है और न ही दवा के उद्देश्य का खुलासा हो पाया है।

इलाज कराने को मजबूर लोग

दवा के प्रभाव से कई लोगों को रातभर नींद नहीं आई, वहीं कुछ दुकानदारों ने चिकित्सकीय उपचार भी कराया। इसके बावजूद जब वे दोबारा पोडार चौराहा पहुंचे, तो फिर वही लक्षण दोबारा उभर आए, जिससे लोगों में आक्रोश और भय दोनों व्याप्त है।

सीसीटीवी वाली दुकानों को छोड़ा गया

स्थानीय लोगों ने संदेह जताया है कि यह कार्य किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा ही किया गया है, क्योंकि जिन दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, वहां छिड़काव नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी खाद्य तेल के प्लास्टिक के कुप्पे में दवा लेकर आया था

लोग बोले—जीना हुआ दूभर

जहरीली दवा के कारण दुकानदारों, स्थानीय निवासियों और राहगीरों का जीना दूभर हो गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जांच कर आरोपी को पकड़ा जाए और क्षेत्र को सुरक्षित किया जाए, ताकि आगे किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!