बैतूल: थाना गंज पुलिस ने हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सहित 5 को किया गिरफ्तार
Betul Crime News: थाना गंज पुलिस ने हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अन्नु ठाकुर सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश जारी।

संवाददाता शैलेंद्र गुप्ता
बैतूल।
थाना गंज पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
क्या है पूरा मामला
दिनांक 17 दिसंबर 2025 को फरियादी विवेक पिता भगवान मरकाम, निवासी कालापाला ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि वह सागौन बाबा बगिया में पूजा-पाठ करने गया था। इसी दौरान दोपहर के समय अन्नु उर्फ अनिकेत ठाकुर, अविनाश ठाकुर, आयुष, कृपालसिंह, रोहित, जुनैद, कुणाल एवं अन्य साथी वहां पहुंचे।
फरियादी के अनुसार आरोपी अन्नु ठाकुर ने कहा—
“10–15 दिन पहले तूने मेरी मोटरसाइकिल रोकी थी, आज तुझे सबक सिखाता हूं।”
इसके बाद आरोपी ने चाकू दिखाकर जबरन फरियादी को मोटरसाइकिल पर बैठाया और करेरा किराना दुकान, चुन्नीढाना के सामने ले जाकर सभी आरोपियों ने एक राय होकर उसे घेर लिया।
जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत
आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फरियादी के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे, रॉड, फावड़ा और पत्थरों से बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल फरियादी को जिला चिकित्सालय बैतूल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
अपराध दर्ज, हत्या की धारा जोड़ी गई
प्रथम दृष्टया थाना गंज में अपराध क्रमांक 447/25 अंतर्गत
धारा 296(6), 115(2), 109(1), 140(1), 191(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया।
फरियादी की मृत्यु के बाद प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस (हत्या) का इजाफा किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंज प्रशिक्षु शैफा हाशमी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भारत भारती हाईवे की ओर घेराबंदी कर फरार आरोपी अन्नु उर्फ अनिकेत ठाकुर एवं जुनैद उर्फ काला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया।
इसके बाद हमलापुर रोड क्षेत्र से कृपालसिंह ठाकुर एवं दो विधि विरुद्ध अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपीगण
- अन्नु उर्फ अनिकेत ठाकुर
पिता – कृपालसिंह ठाकुर, उम्र 27 वर्ष, निवासी चुन्नीढाना - जुनैद उर्फ काला
पिता – इनायत अली, उम्र 18 वर्ष, निवासी उमरी - कृपालसिंह ठाकुर
पिता – शिवलाल सिंह ठाकुर, उम्र 62 वर्ष, निवासी चुन्नीढाना - दो विधि विरुद्ध अपचारी बालक
सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस संपूर्ण कार्रवाई में
डीएसपी शैफा हाशमी, उनि पवन कुमरे, उनि इरफान कुरैशी, सउनि किशोरीलाल, प्रआर आशीष, चन्द्रकिशोर, मयूर, मंतराम, रामदास, गीता, प्रभार संध्या, आर सुरजीत जाट, अनिरुद्ध, गजानंद, नरेन्द्र
तथा साइबर सेल से आर दीपेन्द्र, बलराम एवं राजेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।







