क्राइममध्य प्रदेश

साईंखेड़ा गौवंश मामले में गौसेवा मंडल का ज्ञापन, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

गाडरवारा के साईंखेड़ा में गौवंश के बछड़े का कटा सिर मिलने पर गौसेवा मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग।

गाडरवारा।
साईंखेड़ा क्षेत्र में बीते दिनों गौमाता के बछड़े का कटा हुआ सिर सड़क पर मिलने की घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। इस घटना से न केवल स्थानीय जनभावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि धार्मिक सौहार्द भी प्रभावित हुआ है।

उक्त घटना के विरोध में गाडरवारा गौसेवा मंडल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कठोर कार्रवाई करने तथा दुर्घटनाग्रस्त एवं निराश्रित गौवंश की सुरक्षा हेतु ठोस व्यवस्था किए जाने की मांग की गई।

तहसीलदार व थाना प्रभारी ने लिया ज्ञापन

ज्ञापन तहसीलदार प्रियंका नेताम एवं थाना प्रभारी विक्रम रजक द्वारा प्राप्त किया गया। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

इस दौरान सोनू पटैल ने कहा कि यदि जल्द ही इस गंभीर मामले में कार्रवाई नहीं की गई और पूर्व में गौवंश के साथ हुई घटनाओं पर रोक नहीं लगी, तो गौसेवा मंडल आंदोलन करने को बाध्य होगा।

इनकी रही उपस्थिति

ज्ञापन सौंपते समय
दिनेश गुर्जर, सोनू पटैल, कपिल रजक, महेंद्र भार्गव, मुकेश बसेडिया, शिवम रूसिया, कुलदीप तिवारी, पलाश सूर्यवंशी, अन्नू कश्यप, महेश छीपा, सचिन सोनी, राकेश कुशवाहा, राजदीप दुबे, हर्षित रूसिया, सुमित सोनी, कार्तिक खटीक सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!