मध्य प्रदेशराजनीति
स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का गाडरवारा एवं आसपास के क्षेत्रों का दौरा आज — देखें पूरा प्रवास कार्यक्रम
सेवा सदन गाडरवारा पहुंचकर करेंगे जनसौजन्य भेंट, शाम तक कई ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा

गाडरवारा। मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह आज 6 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय प्रवास पर गाडरवारा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करेंगे। स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री सिंह का यह दौरा जनसंपर्क, स्थानीय लोगों से भेंट और विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह का आज का दौरा कार्यक्रम (06 दिसंबर 2025, शनिवार)
15:00 बजे — सेवा सदन, गाडरवारा आगमन
मंत्री जी सेवा सदन गाडरवारा में आगंतुक नागरिकों से सौजन्य भेंट करेंगे।
17:00 बजे — ग्राम तेंदूखेड़ा
स्वर्गीय अजुद्दी प्रसाद वर्मा जी के निवास पर आगमन।
17:45 बजे — ग्राम सिंहपुर छोटा
श्री कालूराम लटकना जी एवं
श्री मोहन ममार जी के निवास पर भेंट।
18:45 बजे — ग्राम भमका
श्री रामफल ममार जी के निवास पर पहुंचेंगे।
19:30 बजे — भोपाल के लिए प्रस्थान
22:00 बजे — भोपाल आगमन एवं आरक्षित







