क्राइममध्य प्रदेश

नरसिंहपुर पी जी कॉलेज रोड की दुकानों में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

नरसिंहपुर (पूजा मालवीय)। नरसिंहपुर पी जी कॉलेज के सामने रोड पर लगी ऑनलाइन दुकान और अन्य दुकानों में कल रात हुई लगभग 31000 रुपए की नगद चोरी के अपराधी को नरसिंहपुर पुलिस ने महज कुछ ही समय में अपनी गिरफ्त में ले लिया है। घटना की एफ आई आर आज ही थाना कोतवाली में दर्ज हुई थी और आज ही पुलिस ने अपराधी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। नरसिंहपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीना के निर्देश पर टीम का गठन कर ये कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इलाके के सी सी टी वी कैमरे, और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शातिर चोर तक पहुंच बनाई। अपराधी करेली का निवासी बताया जा रहा है, जिसने बड़ी ही शातिरता से दुकानों के ताले तोड़कर ये कारनामा किया है लेकिन नगर कि चाक चौकन्न पुलिस ने एक ही दिन में चोर का पता लगाया और लगभग 20000 रुपए बरामद किए। इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक गौरव चाटे, उनि. मनीष मरावी, आरक्षक पंकज राजपूत, आरक्षक प्रहलाद माधवे, साइबर सेल महिला आरक्षक कुमुद पाठक, नगर रक्षा समीति की मुख्य भूमिका रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!