क्राइममध्य प्रदेश

इटारसी: सिंधी धर्मशाला की पंचायत बैठक में व्यापारी से मारपीट, 5 लोगों पर आरोप; पुलिस में NCR दर्ज

इटारसी (मध्यप्रदेश)। सिंधी धर्मशाला में रविवार दोपहर आयोजित निधि पूज्य सिंधी पंचायत की बैठक में विवाद के बाद एक व्यापारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी सनी लालवानी (42), निवासी NKG कॉलोनी, सोनावरी रोड, इटारसी ने थाना इटारसी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रकरण को असंज्ञेय अपराध मानते हुए NCR क्रमांक 0979/2025 पर जांच शुरू कर दी है।

बैठक में हिसाब-किताब मांगने पर विवाद बढ़ा

फरियादी के मुताबिक, दिनांक 16 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 1:15 बजे भोजराज मूलचंदानी के फोन पर उन्हें सूचना मिली कि सिंधी धर्मशाला में पंचायत की बैठक चल रही है और पंचायत सदस्य उनसे बात करना चाहते हैं। इसके बाद वह लगभग 1:30 बजे सभा स्थल पर पहुँचे, जहाँ लगभग 21 पंचायत सदस्य मौजूद थे।

फरियादी ने बताया कि जैसे ही वह बैठकर बातचीत करने लगे, राजू चेलानी ने आरोप लगाया कि वह पंचायत सदस्यों के बारे में लिखकर व्हाट्सऐप पर भेजते हैं और यह ठीक नहीं है। इसके बाद उन्हें समाज से बाहर करने की धमकी दी गई।

जब फरियादी ने पंचायत का हिसाब-किताब मांगा, तो मामला और भड़क गया।

तीन लोगों पर गाली-गलौज और थप्पड़ मारने का आरोप

फरियादी का आरोप है कि हिसाब मांगने पर
धर्मदास मिहानी,
मोहन मोरवानी,
अनिल मिहानी

ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौज की, धक्का-मुक्की की और थप्पड़ मारे।

दो अन्य सदस्यों पर भी दुर्व्यवहार का आरोप

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ देर बाद
अर्जुन नबलानी
और श्रीचंद खुरानी

ने भी फरियादी के साथ झूमाझटकी करते हुए गाली-गलौज की।

मारपीट के दौरान फरियादी के दाएँ हाथ के अंगूठे के पास खरोंचगले पर चोट आई है।

पुलिस ने NCR दर्ज कर जांच शुरू की

थाना इटारसी ने फरियादी की शिकायत पर
धारा 115(2) एवं 352, भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023
के तहत असंज्ञेय अपराध की रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक बयान दर्ज किए जाएंगे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!