क्राइममध्य प्रदेश

Balaghat News: एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने लड़की की गला रेतकर हत्या की, लोग बनाते रहे वीडियो; दिल दहला देने वाली घटना

मध्यप्रदेश के बालाघाट में एकतरफा प्यार में युवक ने 22 वर्षीय युवती की सरेआम गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया, प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने 22 वर्षीय युवती की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जबकि वहां मौजूद लोग आरोपी को रोकने की बजाय वीडियो बनाते रहे। यह दर्दनाक घटना बैहर थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव चौक की है।

बस का इंतजार कर रही थी युवती, अचानक हमला कर दिया आरोपी ने

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे, ग्राम आमगांव निवासी शीतल भंडारकर (22) रोज की तरह बैहर स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। तभी शराब के नशे में धुत युवक वहां पहुंचा और कुछ देर बातचीत करने के बाद अचानक चाकू से उस पर हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने शीतल के गले पर वार कर उसे मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी युवती का सिर अपनी गोद में रखकर वहीं बेसुध हो गया।

लोग बनाते रहे वीडियो, किसी ने नहीं की मदद

घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि जब आरोपी युवती पर हमला कर रहा था, तब आसपास मौजूद लोग उसे रोकने या बचाने की बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। इस दौरान कोई भी आगे नहीं आया, जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही बैहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा, क्योंकि उसने खुद को भी घायल कर लिया था।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए बैहर अस्पताल भेजा गया है।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला, जांच जारी — ASP

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि, “प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। आरोपी ने एकतरफा प्यार में युवती की हत्या की है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।”

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!