मध्य प्रदेशशिक्षा/नौकरी

गाडरवारा के कृष्णकांत पटेल ने पाई बड़ी सफलता, सहकारिता विस्तार अधिकारी पद पर हुआ चयन

गाडरवारा के कृष्णकांत पटेल ने चौथे प्रयास में सहकारिता विस्तार अधिकारी परीक्षा में प्रथम रैंक प्राप्त की। जानिए उनकी प्रेरक सफलता यात्रा, शिक्षा और परिवार का योगदान।

गाडरवारा।

नगर का नाम रोशन करने वाली एक और प्रेरक कहानी सामने आई है। गाडरवारा निवासी कृष्णकांत पटेल, पिता श्री राजू पटेल (किरार) जो नगर पालिका परिषद में भृत्य के पद पर कार्यरत हैं, ने सहकारिता विस्तार अधिकारी (Cooperative Extension Officer) परीक्षा में प्रथम रैंक प्राप्त कर जिले और परिवार का गौरव बढ़ाया है।

उनकी माता श्रीमती रजनी पटेल गृहिणी हैं। कृष्णकांत की यह उपलब्धि मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास का परिणाम है।

कृष्णकांत बताते हैं कि यह उनका चौथा साक्षात्कार था। वर्ष 2019, 2020 और 2022 में उन्हें अंतिम चयन सूची में स्थान नहीं मिल सका, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। निरंतर प्रयासों के बाद वर्ष 2023 में प्रथम रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।

उन्होंने कहा —

“मेरी इस यात्रा का श्रेय मैं ईश्वर, अपने माता-पिता, गुरुजन और मित्रों को देता हूं, जिन्होंने सदैव मेरा मार्गदर्शन किया और मुझ पर विश्वास रखा।”

कृष्णकांत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गाडरवारा से प्राप्त की। उन्होंने बी.एस.सी. (होलकर साइंस कॉलेज, इंदौर) तथा एम.ए. (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर) से की है।

सफलता मिलने के बाद कृष्णकांत ने कहा —

“मन अत्यंत प्रफुल्लित है। राज्य के विकास और जनसेवा की इस नई यात्रा में शामिल होकर समाज के लिए कुछ करने का अवसर मिलना मेरे लिए गर्व की बात है।”

गाडरवारा के लोगों ने कृष्णकांत की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!