मध्य प्रदेश

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हुआ समरसता स्मारक पर पुष्पांजलि का आयोजन

करेली (पूजा मालवीय)। करेली में आज राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर स्थित समरसता स्मारक लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की विशाल प्रतिमा पर उनकी150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुष्पांजलि अर्पित की गईं। इस मौके पर मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उनके बाद नरसिंहपुर भाजपा जिलाध्यक्ष राम स्नेही पाठक, डॉ यूसी विश्वकर्मा, महेश चौरसिया, आदित्य मोहन पटेल सहित समाज के विशिष्ट जनों ने सरदार पटेल सहित क्षेत्र की विशिष्ट हस्ती राघव जी, ठाकुर निरंजन सिंह, रोशनसिंह धौरेलिया, हरेराम रैकवार की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रदेश भर के स्कूल/कॉलेजों में दिलाई गई एकता की शपथ

सरदार पटेल की 150 वी को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। मध्य प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों और महाविद्यालयों में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!