मध्य प्रदेश

खिरका मंदिर में गौ संगोष्ठी, अन्नकूट भंडारा 56 भोग आज 24 अक्टूबर को

गाडरवारा। प्रतिवर्ष के अनुसार श्रीदेव राम जानकी खिरका मंदिर में, आज 24 अक्टूबर, शुक्रवार को अन्नकूट भंडारा 56 भोग का आयोजन सायंकाल सात बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जा रहा है। इसमें सायं सात बजे महाआरती के पश्चात भंडारा प्रारंभ होगा इस अवसर पर नर्मदा खंड एवं नरसिंहपुर जिले सहित प्रदेश के अन्य जिलों से आए हुए साधु संत समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। इसके पूर्व दोपहर चार बजे मंदिर की गौशाला में गौमाता का पूजन और गौशाला दर्शन संत समाज द्वारा किया जाएगा। इसके बाद 4.30 बजे से मंदिर प्रांगण में गौ संगोष्ठी का आयोजन संत समाज के सानिध्य में रखा गया है। मंदिर के महंत बालकदास जी महाराज ने सभी श्रद्धालु जनों से महा आरती एवं भंडारे में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!