क्राइममध्य प्रदेश

नरसिंहपुर: जमीनी विवाद में हत्या, आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

नरसिंहपुर। थाना स्टेशनगंज अंतर्गत ग्राम झिरीकलां में जमीनी विवाद के चलते हुई हत्या ने इलाके में सनसनी मचा दी। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का पूरा विवरण

ग्राम झिरीकलां के छोटेलाल वंशकार और आकाश उर्फ अक्कू लोधी, मुन्नू लोधी, ईलू लोधी के बीच खेत की मेढ़ को लेकर पुरानी रंजिश थी।
27 अगस्त 2025 को छोटेलाल वंशकार अपने खेत जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौच के बाद तलवार से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की नियत से पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।

घटना की सूचना डायल-100 पर मिलने के बाद थाना प्रभारी ने तुरंत मौके पर पहुँचकर घायल को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। मुखबिरों और तकनीकी साधनों की मदद से मुन्नू उर्फ केदार लोधी (45) और आकाश उर्फ अक्कू लोधी (32) को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी ग्राम झिरीकलां के निवासी हैं।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

हत्या करने वाले मुन्नू उर्फ केदार लोधी का आपराधिक रिकॉर्ड भी गंभीर है। उन्हें पहले अपराध क्रमांक 274/2015, धारा 302 भादवि. में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वर्ष 2022 में उन्हें उच्च न्यायालय जबलपुर से जमानत मिली थी।

जप्त किए गए सामान

  • तलवार
  • पेट्रोल की कुप्पी
  • लाईटर
  • मोटरसायकल

गिरफ्तारी में पुलिस की भूमिका

फरार आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी में निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, उनि. विजय द्विवेदी, सउनि शिवराज पटैल, प्रधान आरक्षक अखिलेश धुर्वे, नरेन्द्र कुशवाहा, विजय धुर्वे, बरि. आरक्षक लक्ष्मी नगपुरे, संजय पाण्डेय, आरक्षक नंदकिशोर कुशवाहा, नसीम अख्तर, राजकुमार प्रजापति, पूरन मेहरा, मोहित ठाकुर, चालक प्रशांत ठाकुर, सैनिक राजेन्द्र राजपूत और नगर रक्षक नीलेश पटैल की विशेष भूमिका रही।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!