Astrology: आज का राशिफल – सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। वाद-विवाद से बचें और आलस्य छोड़कर समय पर काम पूरे करें। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी लेकिन वाहन संबंधी खर्च सामने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में बढ़ी जिम्मेदारियों का सामना आत्मविश्वास से करें।
वृषभ राशि (Taurus)
धन के नए स्रोत खुलेंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा। रिश्तों में चल रही खटास दूर होगी। संपत्ति से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। सरकारी योजनाओं से लाभ संभव है। पैतृक संपत्ति मामलों में लापरवाही न करें। रिलेशनशिप में खुशखबरी मिल सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)
दिन आनंदमय रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नया घर या दुकान खरीद सकते हैं। फैमिली ट्रिप की योजना बनेगी। आय के नए स्रोतों पर ध्यान देंगे और बिजनेस में अच्छा पार्टनर मिल सकता है। पुरानी गलती से सीख लेना जरूरी होगा।
कर्क राशि (Cancer)
नया मकान या प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। खर्च सोच-समझकर करें। तरक्की की राह में आई रुकावटें दूर होंगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। पिता से काम को लेकर सलाह लें। जीवनसाथी से हल्की तकरार संभव है।
सिंह राशि (Leo)
आज नए काम से बचना बेहतर रहेगा। बिजनेस संबंधी मुलाकातें होंगी। शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद साबित होगा। पुरस्कार मिलने से मन प्रसन्न होगा। पार्टनरशिप सोच-समझकर करें। पारिवारिक मामलों को सुलझाने की कोशिश करेंगे।
कन्या राशि (Virgo)
आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। निजी जीवन पर ध्यान दें। अजनबियों से जरूरी बातें साझा न करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भागदौड़ हो सकती है। सेहत पर तनाव रह सकता है। नए विरोधी सामने आएंगे। हालांकि सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा।
तुला राशि (Libra)
वाद-विवाद से बचें। अटके हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में सहयोगियों से मदद मिलेगी। धार्मिक यात्रा में बाधा आ सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। पुरानी गलती को लेकर मन खिन्न हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
दिन सुखद रहेगा। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान से खुशखबरी मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके कार्य पूरे होंगे।
धनु राशि (Sagittarius)
नया वाहन खरीद सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें। काम में चुनौतियां आएंगी लेकिन घबराएं नहीं। विद्यार्थी पढ़ाई से संबंधित यात्रा कर सकते हैं। पुराना लेन-देन परेशानी ला सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।
मकर राशि (Capricorn)
धैर्य और साहस बनाए रखें। योग और मेडिटेशन से लाभ होगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। घर में पूजा-पाठ का आयोजन होगा। अतिथि आगमन से वातावरण खुशनुमा बनेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। काम की सराहना होगी। घूमने-फिरने की योजना बनेगी। सिंगल लोगों की मुलाकात जीवनसाथी से हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। नौकरी की तलाश करने वालों को अवसर मिलेगा। रुका हुआ धन भी मिल सकता है।
मीन राशि (Pisces)
दिन सकारात्मक रहेगा। ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। तनाव कम होगा। बॉस आपके सुझाव पसंद करेंगे। विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम आ सकते हैं। सेहत सुधरेगी। माता-पिता को कहीं घूमाने ले जा सकते हैं।