मध्य प्रदेशराजनीति

गाडरवारा की जननेत्री सुनीता पटेल बनीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष, आज होगा प्रथम आगमन

गाडरवारा की जननेत्री श्रीमती सुनीता पटेल बनीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष, नरसिंहपुर में दूसरी बार किसी महिला को मिला यह दायित्व

गाडरवारा/नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन सृजन के अंतर्गत गाडरवारा की संघर्षशील पूर्व विधायक और जननेत्री श्रीमती सुनीता पटेल को नरसिंहपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पहली बार है जब गाडरवारा से किसी महिला को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जिले के इतिहास में यह दूसरी बार है जब किसी महिला ने यह पद संभाला है। इससे पूर्व स्वर्गीय श्रीमती सरला देवी पाठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहीं थीं।

संघर्षशील छवि और आंदोलनों से मिली पहचान

श्रीमती सुनीता पटेल लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों में सक्रिय रही हैं।

  • उन्होंने गाडरवारा से भोपाल तक पदयात्रा की।
  • विधानसभा में विभिन्न मुद्दों को लेकर आमरण अनशन किया।
  • हाल ही में मूंग खरीदी को लेकर भी उन्होंने आमरण अनशन किया था।

उनकी सक्रियता और संघर्षशील छवि के कारण कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा के वर्चस्व को चुनौती

वर्तमान में नरसिंहपुर जिले में दो मंत्री और लगभग सभी संस्थानों पर भाजपा का वर्चस्व है। कांग्रेस संगठन को उम्मीद है कि सुनीता पटेल की बुलंद आवाज और नेतृत्व क्षमता से जिले में कांग्रेस की स्थिति मजबूत होगी।

प्रथम आगमन और स्वागत

नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल का आज शाम 5:00 बजे भोपाल से झिकोली आगमन होगा। वे मां नर्मदा जी की पूजा-अर्चना करेंगी।
कांग्रेसजनों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उनका भव्य स्वागत करें।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!