सावन मास के सफल समापन पर करणी सेना परिवार ने पुलिस अधिकारियों और भोजपुर मंदिर के महंत का किया सम्मान
मंडीदीप के भोजपुर मंदिर में सावन मास के सफल समापन पर करणी सेना परिवार ने पुलिस अधिकारियों, मंदिर के महंत और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा
मंडीदीप। ऐतिहासिक नगरी भोजपुर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में सावन मास के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। सावन माह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सावन मास के सफल एवं शांतिपूर्ण समापन पर भोजपुर विधानसभा करणी सेना परिवार द्वारा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, भोजपुर मंदिर के महंत और पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया। करणी सेना परिवार के मीडिया प्रमुख सचिन राजपूत ने बताया कि उत्कृष्ट व्यवस्था एवं समर्पण के लिए अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान औबेदुल्लागंज एसडीओपी शीला सुराणा, थाना प्रभारी भारत सिंह, नूरगंज थाना प्रभारी संजय यादव, भोजपुर मंदिर के महंत पवन गिरी, भोजपुर चौकी प्रभारी राजू यादव सहित पुलिस कर्मियों और मंदिर कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
लाखों श्रद्धालुओं के बीच शांतिपूर्ण रही व्यवस्था
सावन मास के दौरान भोजपुर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात और दर्शन व्यवस्था को लेकर लगातार सतर्कता बरती गई। पुलिस बल की मुस्तैदी और लगातार किए गए प्रयासों के चलते भारी भीड़ के बावजूद सावन मास का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
करणी सेना परिवार ने पुलिस प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना दायित्व निभाया।
करणी सेना के पदाधिकारी रहे मौजूद
सम्मान समारोह के अवसर पर भोपाल महानगर अध्यक्ष कृष्ण सिंह बुंदेला, रायसेन जिला सह सचिव करन राजपूत, सम्राट अंकित कुशवाहा, राज प्रताप सिंह, अनुराग राजपूत, क्षितिज राजपूत, मंडीदीप नगर अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, पप्पू राजपूत, चंदन राजपूत, हुजूर विधानसभा औबेदुल्लागंज नगर अध्यक्ष कमलेश राजपूत, गौहरगंज नगर अध्यक्ष गंभीर राजपूत, रोहित राजपूत सहित करणी सेना परिवार के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में करणी सेना जिला रायसेन के सह सचिव करण राजपूत ने पुलिस प्रशासन, मंदिर प्रबंधन एवं सभी सहयोगी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।







