मध्य प्रदेश

Gadarwara News: मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बंधवाई राखी, बोले- बहनों का स्नेह और आशीर्वाद सदैव बना रहे

गाडरवारा के सेवासदन में मंत्री उदय प्रताप सिंह ने जनप्रतिनिधियों और आमजनों से मुलाकात की। बहनों ने रक्षासूत्र बांधा तो मंत्री भावुक नजर आए।

गाडरवारा। लक्ष्मी टाउनशिप स्थित सेवासदन में मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विधानसभा सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे गणमान्य नागरिकों से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मंत्री ने आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सेवासदन में क्षेत्रभर से आए नागरिकों का मंत्री से मिलने का सिलसिला जारी रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगें मंत्री के समक्ष रखीं।

बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, भावुक नजर आए मंत्री

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बहनों ने मंत्री उदय प्रताप सिंह को रक्षासूत्र बांधा। बहनों से राखी बंधवाते समय मंत्री श्री सिंह भावुक नजर आए।

इस अवसर पर मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा, “बहनों का यह स्नेह और आशीर्वाद सदैव बना रहे। मेरी हर बहन के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास हो, ऐसी कामना करता हूं।”

उन्होंने कहा कि यह रक्षासूत्र उनके लिए केवल एक धागा नहीं, बल्कि क्षेत्र की सेवा करने के दायित्व का बोध है।

सेवासदन में जुटे भाजपा पदाधिकारी और आमजन

मंत्री के दौरे के दौरान सेवासदन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। मंत्री ने सभी से मुलाकात की और क्षेत्र से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!