क्राइममध्य प्रदेश

Gadarwara: ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 पेटी अवैध शराब और बाइक समेत तस्कर गिरफ्तार

सीहोरा चौकी पुलिस ने दुधवारा मरघटा के पास की घेराबंदी, 1.30 लाख रुपये का मशरूका जब्त

गाडरवारा/नरसिंहपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6 पेटी देशी प्लेन शराब एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना गाडरवारा की चौकी सीहोरा पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दुधवारा मरघटा के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर आने वाला है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल रणनीति बनाकर क्षेत्र में घेराबंदी की। कुछ ही देर बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल चालक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 6 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश उपाध्याय पिता राजेश उपाध्याय, निवासी कामथ वार्ड, गाडरवारा, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर के रूप में हुई है।

1.30 लाख रुपये का मशरूका जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 पेटी देशी प्लेन शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा सके।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक चौहान, चौकी प्रभारी विजयपाल सिंह, प्रधान आरक्षक अनुराग झारिया, विजय मिश्रा, आरक्षक कृष्णमुरारी गौर, बालबिहारी रघुवंशी एवं विवेक ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नरसिंहपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!