मध्य प्रदेश

पांच दिवसीय निशुल्क महिला योग शिविर का आयोजन संपन्न

गाडरवारा । महिला पतंजलि योग समिति गाडरवारा द्वारा पतंजलि योग समिति हरिद्वार के महान राष्ट्र और मानवता के संदेशवाहक योग गुरु स्वामी रामदेव जी के करें योग और रहें निरोग के मंत्र को घर घर पहुंचाने के निर्देशानुसार महिला पतंजलि योग समिति गाडरवारा की तहसील प्रभारी योग गुरु श्रीमती संजू शर्मा द्वारा पांच दिवसीय निशुल्क महिला योग एवं मेडिटेशन शिविर का आयोजन गहोई वैश्य समाज महिला मंडल गाडरवारा की अध्यक्ष श्रीमती रवीना कठल कि उपस्थिति में पुराने सेंट्रल बैंक हाल में किया गया। जिसमें योग, प्राणायाम के साथ महिला स्वास्थ्य से संबंधित विशेष योग, मेडिटेशन, आयुर्वेदिक उपचार एवं मुद्रा के द्वारा स्वास्थ्य लाभ के अभ्यास सिखाए गए ।

शिविर में लगभग 30 बहनों ने सक्रियता से भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया और योग साधकों ने योग करने से उनको हो रही अच्छी स्वास्थ्य सुधार के अनुभव साझा किए । साधकों को निःशुल्क टीवी चैनल:”आस्था” पर जुड़कर योग से संबंधित ज्ञान वर्धन के लिए भी सलाह दी गई। शिविर का समापन गहोई वैश्य समाज महिला मंडल द्वारा योग गुरु श्रीमती संजू शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर और आभार प्रदर्शन के साथ किया गया और भविष्य में इसी प्रकार निःशुल्क योग शिविर में अपना अमूल्य समय और ज्ञान प्रदान करने का निवेदन योग गुरु से किया गया ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!