मध्य प्रदेश
मंडीदीप: भार्गव परिवार में शोक, मुस्लिम समाज ने दी श्रद्धांजलि

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा
मंडीदीप। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन भार्गव की माता,श्रीमती छोटी बाई भार्गव के निधन पर मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन उनके निवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। समाज के प्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस दौरान मुस्लिम समाज अध्यक्ष मो. सोहेल खान, असलम पठान मंडी, गुड्डू रमजान, नजर हुसैन व जामा मस्जिद के इमाम हाफिज मो. आरिफ खान उपस्थित रहे।







