मध्य प्रदेश

गाडरवारा में महिला मोर्चा ने पुलिसकर्मियों को बांधे रक्षा सूत्र, सुरक्षा व्यवस्था के लिए जताया आभार

गाडरवारा में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान सहित पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर नगर की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए आभार जताया।

गाडरवारा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे के नेतृत्व में प्रदेशभर में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गाडरवारा में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहनों ने पुलिस थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और नगर की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए उनके प्रति स्नेह, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की बहनों ने थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान सहित उपस्थित पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। बहनों ने पुलिसकर्मियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए नगर की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की।

समाज के विभिन्न वर्गों को बांधी जा रही राखी

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे इस रक्षाबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहनें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त कर रही हैं। इनमें कार्यकर्ता भाई, सफाई कर्मचारी, स्कूल शिक्षक, अस्पताल कर्मचारी, साधु-संत, ऑटो रिक्शा चालक एवं पुलिसकर्मी शामिल हैं।

महिला मोर्चा की इस पहल का उद्देश्य समाज के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने वाले लोगों के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना व्यक्त करना है।

महिला कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किया सम्मान

कार्यक्रम में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती स्मृति देवेश जैन, भाजपा मंडल मंत्री श्रीमती प्रीति राजा नीखरा, भाजपा मंडल मंत्री श्रीमती रुचि राकेशिया, गाडरवारा जैन समाज अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जैन एवं श्रीमती रेखा खजांची सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हें रक्षा सूत्र बांधना सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक भावनात्मक माध्यम है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!