ताजा खबरेंमध्य प्रदेश

नरसिंहपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल: कलावती ब्यारे बनीं नरसिंहपुर एसडीएम, मणिंद्र सिंह को मिली गाडरवारा की जिम्मेदारी

नरसिंहपुर जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कलावती ब्यारे को नरसिंहपुर एसडीएम और मणिंद्र सिंह को गाडरवारा एसडीएम बनाया गया है। कलेक्टर रजनी सिंह ने आदेश जारी किए।

गाडरवारा/नरसिंहपुर। जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए कलेक्टर रजनी सिंह ने सोमवार को अधिकारियों के तबादले संबंधी आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत गाडरवारा अनुभाग में पदस्थ एसडीएम श्रीमती कलावती ब्यारे को अब नरसिंहपुर एसडीएम नियुक्त किया गया है, जबकि नरसिंहपुर में पदस्थ एसडीएम मणिंद्र सिंह को गाडरवारा अनुभाग का नया एसडीएम बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारी अपने-अपने वर्तमान पदस्थापना स्थलों पर लगभग तीन वर्षों से सेवाएं दे रहे थे। प्रशासनिक हलकों में पिछले कई महीनों से इन अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। आखिरकार सोमवार को जारी आदेश के साथ इन अटकलों पर विराम लग गया।

श्रीमती कलावती ब्यारे और मणिंद्र सिंह दोनों ही जिले के अनुभवी एवं कुशल प्रशासनिक अधिकारियों में गिने जाते हैं। अपने कार्यकाल के दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न प्रशासनिक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए शासन की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कराया है।

सूत्रों के अनुसार दोनों अधिकारी अपने नए पदस्थापना स्थल पर आज या कल तक पदभार ग्रहण कर सकते हैं। प्रशासनिक फेरबदल को जिले में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!