धर्ममध्य प्रदेश

श्री हनुमान जन्मोत्सव के दूसरे दिन निकली भव्य शोभायात्रा, 5 हजार से अधिक युवा हुए शामिल

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा

मंडीदीप। शहर में 10वें वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। आयोजक रोहित सिंह राजपूत मित्र मंडल द्वारा निकाली गई यह शोभायात्रा होटल शिव विलास, वार्ड क्रमांक 1 से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मां काली एवं हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ सम्पन्न हुई।

आयोजन समिति के मीडिया प्रमुख सम्राट अंकित कुशवाहा ने बताया मंडीदीप के इतिहास में हनुमान जन्मोत्सव पर सबसे बड़ी शोभा यात्रा निकल गई जिसमें क्षेत्र भर से 5 हजार से अधिक युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” और “हनुमान जी” के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

यात्रा के दौरान हनुमान जी की भव्य प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों पर युवाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य कर आयोजन में ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम का आयोजन समस्त सनातनी हनुमान भक्तों द्वारा किया गया, जिसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!