मध्य प्रदेश

कामरेड स्व. ज्योति पटेल के स्मरण व श्रद्धांजलि सभा में उमडा जन सैलाब

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका नरसिंहपुर, गत रविवार को कामरेड स्व.श्री मति ज्योति पटेल को स्मरण व श्रद्धांजलि सभा में समीपवर्ती ग्राम पचामा में मध्यप्रदेश के कई जिलों से पधारे, किसान सभा एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारी ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि के साथ-साथ उनके जीवन के कार्यों को भी लोगों ने याद करते हुए अपने वक्तव्य में समाहित किया उक्त समय बहुत से संघ रहे अहिरवार समाज संघ,कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी,कम्युनिस्ट पार्टी, किसान सभा,किसान सन्गठन,लोधी समाज महासभा, मप्र अजाक्स,कौरव महासभा,मध्यप्रदेश किसान तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों,महिलाओं के संगठनों से जुडे जानकार यहां पर उपस्थित हुए।

सभी ने कामरेड ज्योति पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्य स्मरण किया और उनकी स्मृतियों को ताजा किया।

उनकी पुत्री जागृति पटेल ,और पति कामरेड जगदीश पटेल ने एक इस तरह से यह आयोजन अपने आप में मुख्य रूप से सजगता सकारात्मक से बना हुआ आयोजन कह सकते हैं।
सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये।
स्मरण दिवस को सार्थक बनाया, इस दौरान महिलाओं की भारी संख्या रही है।
कुरीतियों पर प्रहार करते हुये यह दिवस सदैव याद किया जायेगा। विस्तृत जानकारी प्रतिक्षित हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!