दर्दनाक हादसा: ट्रॉली न दिखने से बाइक सवार की मौके पर मौत
भोपाल-बैरसिया रोड पर ग्राम रतुआ रतनपुर के पास रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली न दिखने से तेज रफ्तार बाइक सवार की दर्दनाक मौत। हादसे का वीडियो फुटेज सामने आया।

भोपाल। भोपाल-बैरसिया रोड पर स्थित ग्राम रतुआ रतनपुर के पास एक और दर्दनाक सड़क हादसे ने एक व्यक्ति की जान ले ली। रात के समय सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई न देने के कारण तेज रफ्तार बाइक सवार पीछे से जा घुसा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात का है। बाइक सवार तेज गति में था और अंधेरे के कारण उसे आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली नजर नहीं आई। पीछे से जोरदार टक्कर लगते ही बाइक सवार ट्राली में जा घुसा गंभीर चोटों के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

वीडियो फुटेज से खुलासा
घटना का वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार अत्यधिक स्पीड में था और सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में अंधेरा, ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर न होना और तेज रफ्तार को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।








