पति के दोस्त ने महिला से किया रेप: चीखें सुनकर देवर-बेटे ने पकड़ा, आरोपी सुनील गिरफ्तार
ग्वालियर के मोतीझील में पति के दोस्त द्वारा महिला से रेप की घटना। देवर और बेटे ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने सुनील कुशवाह को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया।

ग्वालियर। ग्वालियर के मोतीझील (पुरानी छावनी) इलाके में भरोसे को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक विवाहित महिला से उसके ही पति के दोस्त ने रेप कर दिया। आरोपी की पहचान सुनील कुशवाह के रूप में हुई है, जिसे परिवार वालों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
कैसे हुआ वारदात का खुलासा
पीड़िता मूलतः मुरैना की रहने वाली है और मोतीझील में अपने पति, दो बेटों और देवर के साथ रहती है। उसका पति कुछ दिनों से गांव गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी सुनील घर में ही ठहरा हुआ था। घरवालों के बीच उसकी कई महीनों से आवाजाही थी, इसलिए महिला ने भरोसे में आकर शनिवार रात उसे कमरे में रुकने दिया।
सुबह अकेली पाकर किया हमला
रविवार सुबह जब दोनों बेटे सैर पर निकल गए, तो आरोपी सुनील महिला के कमरे में पहुंचा। विरोध करने पर उसने लात-घूंसों से पीटकर महिला को काबू किया और जबरदस्ती रेप किया। वारदात के बाद आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो बच्चों समेत जान से मार देगा।
चीखें सुनकर देवर और बेटा पहुंचे
महिला की चीख-पुकार सुनकर देवर और बड़ा बेटा मौके पर पहुंचे। दरवाज़ा खोलने पर उन्होंने आरोपी को महिला के पास आपत्तिजनक हालत में देखा। दोनों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुरानी छावनी थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 (रेप), 323 (मारपीट) और 506 (धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल कराया गया है और आगे की जांच जारी है।







