बाल दिवस पर गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज महिला मंडल और राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी ने किया कपड़ों एवं खाद्य सामग्री का वितरण
इटारसी में बाल दिवस पर गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज महिला मंडल और राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी ने आंगनवाड़ी में बच्चों को कपड़े, स्नैक्स व मनोरंजन कार्यक्रम प्रदान किए।

संवाददाता सनी लालवानी
इटारसी: बाल दिवस के अवसर पर श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज इटारसी महिला मंडल और राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी की पदाधिकारिणियों द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला मंडल के सदस्यों ने इटारसी के पत्ती बाजार, वार्ड 30 स्थित आंगनवाड़ी विभागीय भवन क्रमांक 55 में पहुंचकर बच्चों और मातृशक्तियों को गर्म कपड़े एवं अन्य उपयोगी वस्तुएं वितरित कीं।
कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों को स्नैक्स, चॉकलेट, बिस्किट्स और कपड़ों का वितरण किया गया तथा उनके लिए सांस्कृतिक मनोरंजन गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। बच्चों की खुशी देखकर महिला मंडल की टीम भावुक हो उठी।
महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना मालवीय ने बताया कि बच्चों का उत्साह देखकर सभी सदस्यों को अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि महिला मंडल ने “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ” का संकल्प लिया है और क्षेत्र की बेटियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। साथ ही महिलाओं ने यह भी कहा कि वे समय-समय पर जरूरतमंदों के साथ समय बिताकर उनकी आवश्यकताओं के अनुसार सहायता प्रदान करती रहेंगी।
इस सेवा कार्य में जिन सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा—
अध्यक्ष अर्चना मालवीय,
सचिव किरण मालवीय,
संरक्षक भारतीय मालवीय, प्रभा मालवीय,
सलाहकार त्रिवेणी मालवीय,
संगठन मंत्री संगीता मालवीय,
राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी जिला अध्यक्ष अर्चना मालवीय,
ब्लॉक अध्यक्ष चांदनी शुक्ला,
आशी अग्रवाल,
तथा महिला मंडल की पूरी टीम उपस्थित रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला, वार्ड पार्षद श्रीमती मनीषा अग्रवाल, सुपरवाइजर अर्चना वस्तवार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का विशेष सहयोग रहा।







