क्राइममध्य प्रदेश

सोशल मीडिया फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, भोपाल से जबलपुर बुलाकर बनाया हवस का शिकार

भोपाल की महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने शादी का झांसा देकर जबलपुर में दुष्कर्म किया। आरोपी दीपक मालवीय के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी।

जबलपुर/भोपाल। सोशल मीडिया के ज़रिए हुई दोस्ती एक महिला के लिए अभिशाप बन गई। भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र की रहने वाली 29 वर्षीय महिला को उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का शिकार बना लिया। आरोपी युवक महिला को भोपाल से जबलपुर ले गया, जहाँ उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया।

चार दिन पहले बच्चों सहित लापता हुई थी महिला

थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि पीड़िता अपने दो बच्चों के साथ चेतक ब्रिज के पास रहती है। करीब चार दिन पहले वह अचानक बच्चों सहित लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में महिला भोपाल लौटी और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

इंस्टाग्राम फ्रेंड बना दरिंदा

पीड़िता के मुताबिक, उसकी इंस्टाग्राम पर दीपक मालवीय नामक युवक से दोस्ती हुई थी। कुछ समय बातचीत के बाद दीपक ने उसे मिलने के बहाने जबलपुर बुलाया। वहाँ उसने होटल में शादी का वादा कर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

जब महिला ने अपने बच्चों को साथ रखने की बात कही, तो दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने न केवल शादी से इंकार किया, बल्कि महिला को छोड़कर फरार हो गया।

मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपक मालवीय के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जबलपुर रवाना हो गई है।

थाना प्रभारी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी और झूठे रिश्तों के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। उन्होंने महिलाओं से अजनबियों पर भरोसा न करने और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर सावधानी बरतने की अपील की।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!