मध्य प्रदेश

सात साल से नर्मदा की सरे भरते परिक्रमा कर कर रहे बालकदास त्यागी

गाडरवारा (अब्दुल फिरोज खान बबलू)। मां नर्मदा के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा के चलते लोग विभिन्न प्रकार से नर्मदा की परिक्रमा करते हैं। ऐसे ही ग्वालियर क्षेत्र के रहने वाले बालकदास त्यागी ने फ लाहार का व्रत लेकर विगत सात वर्षों से सरें भरते हुए खंडवा आेंकारेश्वर से परिक्रमा प्रारंभ की है। सनातन समाज के उदय प्रताप सिंह कौरव ने बताया कि उन्हे यह संत लगातार दो बार सरें भरते परिक्रमा पर दिखे। उनसे पूछने पर उन्होंने बताया कि सात वर्षों से अकेले ऐसे ही परिक्रमा कर रहे हैं। एक व्यक्ति अखंड ज्योति पकड़े उनके साथ दिखा तो ज्ञात हुआ कि यह कोई करपगांव का भक्त है जिसे उन्होंने दस दिनों तक साथ चलने को कहा है। दस दिन के बाद क्या होगा यह पूछने पर उन्होंने बताया कि माई किसी दूसरे को भेजगी। उनके फलाहार का भी रोज सुबह-शाम कहीं न कहीं मां नर्मदा की कृपा से इंतजाम हो जाता है। वह किसी से कुछ लेते देते नहीं हैं। बस भक्तिभाव से निरंतर परिक्रमा में लगे हैं। गत दिवस वह बोहानी के पास से गुजर रहे थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!