मध्य प्रदेश

नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने वार्ड 5 में नाली निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश

नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने इटारसी के वार्ड नंबर 5 में नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

संवाददाता सनी लालवानी

इटारसी। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने शहर के वार्ड नंबर 5 में चल रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति का विस्तार से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य निर्धारित समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा होना चाहिए, ताकि क्षेत्र की जल निकासी समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को सुविधा मिले, यह नगरपालिका की प्राथमिकता है।

इस मौके पर नपा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों का समाधान शीघ्र किया जाएगा

मुख्य बिंदु :

  • नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच
  • अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
  • वार्ड 5 की जल निकासी समस्या के समाधान पर फोकस
  • नागरिकों की शिकायतें सुनकर समाधान का आश्वासन

ग्रेट इंडियन सेल

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!