मध्य प्रदेश

कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गाडरवारा में शरद पूर्णिमा व प्राचार्य सुशील शर्मा का जन्मदिन कन्या पूजन एवं कन्या भोज के रूप में मनाया गया

गाडरवारा की कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में शरद पूर्णिमा और प्राचार्य सुशील शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किए और विद्यालय में उत्सव का माहौल रहा।

गाडरवारा। कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गाडरवारा में सोमवार को शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर और विद्यालय के प्राचार्य सुशील शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कन्या पूजन एवं कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया।

हाल ही में सम्पन्न नवरात्रि पर्व के उपरांत यह विशेष कार्यक्रम कन्या शक्ति के सम्मान और नारी सशक्तिकरण को समर्पित रहा।

विधिवत कन्या पूजन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कन्या उच्चतर हायर सेकेंडरी स्कूल

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सुशील शर्मा द्वारा विधिवत कन्या पूजन से किया गया। उन्होंने बालिकाओं के चरण पखारे, तिलक किया, पुष्प अर्पित किए और दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके पश्चात सभी छात्राओं को खीर, पूड़ी एवं छोले की सब्जी का प्रसाद स्वरूप कन्या भोज कराया गया।

“कन्या पूजन केवल परंपरा नहीं, नारी सम्मान का प्रतीक है”

अपने जन्मदिन के अवसर पर प्राचार्य सुशील शर्मा ने कहा —

“कन्याएं ही इस सृष्टि की मूल शक्ति हैं। यदि बालिका सशक्त होगी तो परिवार, समाज और राष्ट्र स्वयं सशक्त बनेंगे।
कन्या पूजन केवल परंपरा नहीं, बल्कि नारी सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है।”

उनके इस संदेश ने विद्यालय परिवार में सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति नई प्रेरणा का संचार किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव का माहौल

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और छात्राओं ने प्राचार्य सुशील शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने गीत एवं शुभकामनाएं प्रस्तुत कर वातावरण को भावनात्मक और उल्लासपूर्ण बना दिया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!