मध्य प्रदेश
आदर्श शिक्षण समिति के अध्यक्ष बने मधु पालीवाल, सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी

करेली (नरसिंहपुर)। जिले की अग्रणी शैक्षणिक संस्था आदर्श शिक्षण समिति की कार्यकारिणी की द्विवार्षिक बैठक समिति कार्यालय में प्रकाश चन्द्र पेठिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के नवीन पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।
इस अवसर पर समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से मधुसूदन (मधु) पालीवाल को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया।
नई कार्यकारिणी की सूची
- अध्यक्ष: मधुसूदन पालीवाल
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अमितेन्द्र नारोलिया
- कनिष्ठ उपाध्यक्ष: संत सिंह पटेल
- सचिव: राजीव अग्रवाल
- सह सचिव: अनिल पालीवाल
- कोषाध्यक्ष: अमित छेड़ा
- सह कोषाध्यक्ष: रविंदरपाल सिंह लाम्बा
बैठक में समिति के सभी सदस्य — कमलेश सोनी, संजीव खजांची, राजेन्द्र त्रिपाठी, सुधीर खजांची, मनीष राय, प्रमोद तिवारी और नलिन शर्मा उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं और संस्था की निरंतर प्रगति की कामना की।