मध्य प्रदेश

गाडरवारा: सर्वब्राह्मण महासभा के अभिनंदन समारोह में सांसद विवेक तन्खा ने दिए कर्मयोग का संदेश

गाडरवारा में सर्वब्राह्मण महासभा के अभिनंदन समारोह में सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने ब्राह्मण समाज को कर्मयोग का संदेश दिया। भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपए सहयोग की घोषणा।

गाडरवारा। सर्वब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में राज्यसभा सांसद पं. विवेक कृष्ण तन्खा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आदि गुरु शंकराचार्य और भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना, स्वस्तिवाचन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

अपने उद्बोधन में पं. विवेक तन्खा ने कहा कि ब्राह्मण प्रारंभ से ही समाज को मार्गदर्शन देने वाला और सात्विक जीवन जीने वाला रहा है। हमें सदैव कर्मयोगी बने रहना चाहिए क्योंकि अच्छे कर्म ही व्यक्ति को सम्मान दिलाते हैं। उन्होंने समाज भवन निर्माण के लिए भविष्य में भी 10 लाख रुपए सहयोग देने की घोषणा की और भवन निर्माण कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नए-नए नवाचारों पर बल दिया।

गाडरवारा सर्व ब्राह्मण

अध्यक्ष व अन्य वक्ताओं का संबोधन

समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी पं. मैथिलीशरण तिवारी ने की। उन्होंने भवन निर्माण को लेकर सभी को बधाई देते हुए विशेष रूप से सांसद तन्खा के सहयोग की सराहना की।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण पं. महेश अधरुज ने दिया, प्रस्तावना पं. अनुपम ढिमोले ने रखी, जबकि मुख्य अतिथि का परिचय पं. बसंत जोशी ने प्रस्तुत किया। भवन निर्माण योजना की जानकारी इंजीनियर पं. अतुल गुबरेले ने दी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पं. नरेश पाठक, श्रीमती साधना स्थापक एवं युवा नेता पं. अभिनव ढिमोले ने भी अपने विचार रखे।

सम्मान और आभार

महासभा की ओर से मुख्य अतिथि पं. विवेक तन्खा को स्मृति चिन्ह और पूर्व में दिए गए सहयोग के लिए आभार पत्र भेंट किया गया। आभार पत्र का वाचन मधुकांत दुबे ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन पं. सत्य प्रकाश बसेडिया ने किया।

मंच पर समाजसेवी पं. संतोष शर्मा, पं. राजकुमार अरेले, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रिचा स्थापक, कु. अंजू शुक्ला सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
समारोह में बड़ी संख्या में विप्रजनों और मातृशक्ति की सहभागिता रही।

ग्रेट इंडियन सेल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!